धन प्राप्ति एवं आर्थिक समृद्धि के उपाय
धन प्राप्ति आर्थिक समृद्धि के सामान्य उपाय आज के युग में सबसे महत्वपूर्ण कार्य धन प्राप्ति है। कई लोग ऐसे हैं कि अज्ञात कारणों से उनके धन प्राप्ति में कोई न कोई रोड़ा अटकता ही रहता है। मैं उपायों का आरम्भ धन प्राप्ति के उपायों से ही कर रहा हूँ। धन प्राप्ति के उपाय के साथ कुछ सामान्य नियम भी बता रहा हूँ। जिस स्थान पर इन नियमों का पालन होता है, उस स्थान पर माँ लक्ष्मी अपना स्थाई वास बनाती है। सर्वप्रथम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहा हूँ जो सम्पन्नता तथा सुख-शान्ति के लिये नियमित रूप से किये जा सकते हैं। कुछ ऐसे उपाय भी हैं जिनके बारे में आप कुछ जानते अवश्य होंगे परन्तु यह नहीं जानते होंगे कि इनसे क्या लाभ प्राप्त हो सकता है- * जिस घर में नियमित रूप से अथवा प्रत्येक शुक्रवार को श्रीसूक्त अथवा श्री लक्ष्मी सूक्त का पाठ होता है, वहां माँ लक्ष्मी का स्थाई वास होता है। 1 * प्रत्येक सप्ताह घर में फर्श पर पौंछा लगाते समय थोड़ा समुद्री नमक अवश्य मिला लिया करें। ऐसा करने से घर में होने वाले झगड़े कम होते हैं। इसके अतिरिक्त यह भी लाभ मिलता है आपको नहीं मालूम कि आपके घर में आने वाला अति...