ज्योतिष अनुसार राशियों के उपाय


ज्योतिष अनुसार राशियों के उपाय 
ऐसा माना जाता है कि यदि आप अपनी राशि के अनुसार उपाय करते है तो  घर की आर्थिक परेशानियों में कमी आती है और हर काम में सफलता प्राप्त होती है।  यदि आप ये उपाय करते है तो आपके बुरे समय में भी आपको काफी लाभ मिलता है।  यंहा पर राशि अनुसार कुछ खास उपाय बताये जा रहे है -

मेष राशि

मेष - घर के दक्षिण भाग में गुड़ की एक डली छोड़कर प्रस्थान करने से आपको हर कार्य में प्रगति होगी तथा यात्रा में सफलता मिलती है। यह कार्य जब भी किसी खास काम के लिए घर से बाहर निकलें, तब अवश्य करें।

वृषभ राशि

वृष - कच्चे चावल सफेद गाय को खिलाने से धन लाभ होता है।  शुक्रवार से रोजाना प्रक्रिया को आरंभ कर दें। चावल की अपनी मात्रा हथेली के अनुसार रखें। यह उपाय आपको धन लाभ देता है।

मिथुन राशि

मिथुन - बुधवार के दिन खड़े मूंग का दान करें, किसी सुहागन स्त्री को सुहाग के सामान का दान करें। नियमित रूप से सफेद गाय को हरी घास खिलाने से घर-परिवार के दोष दूर होंगे। खासकर वायव्य कोण (घर की पश्चिम-उत्तर दिशा) में पैसा रखना आपके लिए शुभ होगा, इससे आप अवश्य लाभान्वित होंगे।

कर्क राशि 

कर्क - घर के पश्चिम भाग में कबूतरों को ज्वार के दाने चुगाने से पश्चिमी भाग लाभदायक हो जाता है। नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है तथा परिवार में शांति बनी रहती है।

सिंह राशि

सिंह - तांबे के लोटे में जल भरे और अपने घर के पूर्व भाग को लोटे से पानी छिड़ककर गीला करें। ऐसा करने से शुभ समाचार प्राप्त होते हैं। घर में बुजुर्गों को स्वास्थ्य लाभ होगा। यह उपाय करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है।

कन्या राशि

कन्या - नियमित रूप से अपने घर की उत्तर दिशा में हरी घास को गायों के खाने के लिए रखें। यदि हो सके तो किसी गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति को खड़ा मूंग और गुड़ का दान करें। यह करने से घर की उत्तर दिशा में लक्ष्मी का वास होगा तथा अपव्यय रुकेगा। साथ ही रुका धन प्राप्त होगा।

तुला राशि

तुला - शुक्रवार को प्रात: घर के पश्चिम-उत्तर दिशा में सफेद कपड़े में चावल बांधकर लटका दें। ऐसा करने से मांगलिक कार्यों में गति आएगी तथा वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर हो जाएंगी। कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक - अपने घर के दक्षिण-पूर्व कोने में जौ को लाल कपड़े में बांधकर रखें। ऐसा करने से बुरी शक्तियां घर में प्रवेश नहीं करेंगी। बच्चों पर शुभ असर होगा तथा वे स्वस्थ रहेंगे।

धनु राशि

धनु - घर का ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) आपकी साधना के लिए श्रेष्ठ है। यहां पर भगवान विष्णु की शत् नामावली या सहस्त्र नामावली का पाठ करें। ऐसा करने से रोग और दोषों से घर को मुक्ति मिलेगी। कार्यों में प्रगति का माहौल बनेगा।

मकर राशि

मकर - घर के पश्चिम में हरी या श्याम तुलसी का पौधा लगाएं तथा इसे निरंतर सींचें। ऐसा करने से रुके कार्यों में प्रगति होगी। मांगलिक कार्य के साथ आर्थिक लाभ के योग बनेंगे।

कुंभ राशि

कुंभ - घर की पश्चिम-उत्तर दिशा को स्वच्छ रखें। उपयोगी कागजात इस स्थान पर रखेंगे तो कार्यों में सफलता मिलेगी। यदि यहां किसी प्रकार के स्टोरेज की स्थिति निर्मित होती है तो स्थान परिवर्तन करें। घर में मनी प्लांट लगाएं।

मीन राशि


मीन - घर की पूर्वोत्तर दिशा में देवताओं के लि मंदिर बनवाएं। प्रयास करें कि घर का मंदिर और रसोईघर साथ-साथ न हो या चूल्हे की सीध में मंदिर न हो। मंदिर का स्थान परिवर्तन कर इष्टदेव को प्रसन्न करें। विशेष तौर पर लक्ष्मीनारायण की उपासना आपको भूमि-भवन का लाभ देगी।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नवरात्री में देवी के दिव्य पाठ एवं 7 शक्तिशाली रक्षक पाठ

समपूर्ण नरसिंह आराधना जयंती विशेष

सम्पूर्ण गणेश उपासना स्तोत्र मन्त्र सहित