सपनों की समस्या और बचाव
सपनों की समस्या और बचाव :
==========================
नींद में अधिकांश लोगों को सपने आते हैं। सपने भी अलग-अलग प्रकार के होते हैं। सपनों की दुनिया पूरी तरह अवास्तविक होती है, पर हां सपने हमारे भविष्य के संबंध में कुछ संकेत अवश्य करते हैं। सपने का ज्योतिष शास्त्र काफी गहरे अर्थ बताए गए हैं। अच्छे सपने आते हैं तब तो ठीक हैं परंतु कई लोगों को डरवाने और बुरे सपने आते हैं जिससे वे कई बार चौंककर उठ जाते हैं। कोई सपने में देखता है कि किसी से उसकी जान को खतरा है, कोई भूत-प्रेत आदि देखता है। अधिकांश सपने हमारे दिमाग की ही उपज होते हैं। जागते समय जो हम देखते है, करते हैं, सुनते हैं वह कहीं ना कहीं हमारे दिमाग में कैद हो जाता है। रात में सोने के बाद दिमाग में सारी बातें सपनों को जन्म देती हैं।सपने हमारे अवचेतन मन को प्रतिबिंबित करते हैं तो कभी आभासी भी होते हैं ,यह कभी नकारात्मक ऊर्जा से प्रेरित हो सकते हैं तो कभी अपने ईष्ट या कुलदेवता से भी | बुरे सपने की समस्या से बचने के कुछ तरीके हैं ,इन्हें अपनाया जा सकता है --
-दिन में सोने से बचें ,दिन में सोने से रात की नींद ठीक से नहीं आती अथवा कच्ची रहती है ,हलकी नींद में ही अधिक स्वप्न दिखाई देते हैं |
- हमेशा पॉजीटिव सोच रखें। कभी नेगेटिव विचार मन में न लाएं।
- सुबह उठने के बाद ध्यान और पूजा आदि अपने ईष्ट की अवश्य करें।
- सोने से पूर्व भगवान का स्मरण अवश्य करें। हो सके तो अपने इष्टदेव की प्रार्थना करके ही सोएं।
- धर्म शास्त्र पढऩे में रूचि जगाएं। इससे मष्तिष्क में धार्मिक विचार आयेंगे ,पवित्रता बढ़ेगी ,आशा जागेगी और अगर स्वप्न आते भी हैं तो अच्छे आयेंगे |
- एकदम अंधेरे कमरे में ना सोएं। कमरे में कुछ प्रकाश रखें ,बिलकुल अन्धेरा रहने पर नकारात्मक उर्जाओं की वृद्धि होती है |
- अपने तकिए के नीचे चाकू अथवा लोहे की कोई वस्तु रख कर सोएं।
- मंगलवार को हनुमानजी की विशेष पूजा आराधना करें।
- अधिक बुरे स्वप्न या डरावने आभास होते हों या अधिक दिनों तक लगातार बुरे स्वप्न आ रहे हों तो सिरहाने एक लोटा जल रखें ,और एक दीपक जलाकर काली माँ से प्रार्थना करके सोयें ,कमरे में हल्का प्रकाश रखे ,सिरहाने कोई धार्मिक पुस्तक भी रखी जा सकती है