मकान भूमि प्लाट बेचने के टोटके

मकान भूमि प्लाट बेचने के टोटके 
अगर कोई भूखंड, प्लाट, मकान, इंडस्ट्री न बिक रहा हो तो सवा मीटर सफेद कपड़ा जिस प्रॉपर्टी को बेचना है उसके ईशान कोण (उत्तर पूर्व) कोने में बिछाएं. उसके ऊपर एक एलोवेरा (ग्वारपाठा) का पौधा अच्छी तरह धो कर रख दें. एक वास्तु यंत्र, एक वास्तु दोष निवारण मंत्र भी रखें. (यह पूजा मंगलवार या शनिवार रात्रि 9 बजे को करनी है), यंत्र, ग्वारपाठे की रोली, जल मौली, चावल, सिंदूर, मीठे से पूजा करने के बाद नीचे लिखे मंत्र का 108 बार जाप करें.
‘ओम चैतन्य वास्तुपुरुषाय नम:’
‘ओम चैतन्य सथलपुरुषाय नम:’
सुबह 6 बजे रात को पूजा किया हुआ सारा सामान कपड़े सहित बांधकर पोटली बना, सफेद कागज में लपेट किसी कूड़े के ढेर के ऊपर रख आएं. रास्ते में किसी से आते-जाते बात नहीं करनी है. 40 दिन में आपका काम हो जाएगा.
 Upay2
बाजार से 86 साबुत बादाम (छिलके सहित) ले आइए. सुबह नहा-धोकर, बिना कुछ खाए, दो बादाम लेकर मंदिर जाइए. दोनों बादाम मंदिर में शिवलिंग या शिवजी के आगे रख दीजिए. हाथ जोड़कर भगवान से प्रॉपर्टी को बेचने की प्रार्थना कीजिए और उन दो बादामों में से एक बादाम वापस ले आइए. उस बादाम को लाकर घर में कहीं अलग रख दीजिए. ऐसा आपको 43 दिन तक लगातार करना है. रोज दो बादाम ले जाकर एक वापस लाना है. 43 दिन के बाद जो बादाम आपने घर में इकट्ठा किए हैं उन्हें जल-प्रवाह (बहते जल, नदी आदि में) कर दें.
 🫱
सोमवार को बाजार से तीन झाड़ू खरीद कर लाये । मंगलवार को ब्रह्म मुहूर्त में पवित्र होकर घर के आसपास के किसी मंदिर में जाकर तीनों झाड़ू को चुपचाप रख आएं । इस टोटके को करने के बाद आपका मकान या प्रॉपर्टी जल्दी ही बिक जाएगी ।
🫱जो जातक चाहते की उनकी सम्पति अच्छे मूल्य पर बिक जाय , या जो लोग प्रापर्टी का कार्य करते हैउन्हें सदैव एक चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखना चाहिए 

* अपने घर के निकट किसी भी हनुमान मंदिर जाएं और उधर सिन्दूर लगे हनुमान जी की मूर्ती पर से सिन्दूर लें और माता सीता के चरणों में लगा दें। इसके बाद माता सीता से पूर्ण भक्ति के साथ प्रार्थना करें और घर आ जाएं। ऐसा कुछ दिनों तक करें और आपको जल्द ही चमत्कारिक असर देखने को मिलेगा।

* भूमि का कारोबार करने वाले अथवा जिनकी कोई सम्पति जैसे भूमि, मकान, दुकान आदि फंस गई है, वह उसे बेचना चाहते है ऐसे लोग चांदी के गिलास में नियमित पानी पीने नियम बनायें।

* अगर आप अपनी किसी जमीन या भवन को बेचकर उसकी अच्छी कीमत चाहते है तो आप अपने घर के वायव्य कोण ( पश्चिम उत्तर दिशा ) में अपनी जमीन के जिसको बेचना है उसके कागज रखे, उस पर एक किनारे पर हल्दी का छींटा लगा दें, आपको अपनी सम्पति के शीघ्र और उत्तम दाम मिल जायेंगे।

* एक लाल रंग के लिफाफे में जिस मकान या दुकान को आपने बेचना है उसकी एक कील रख कर उसे बहते हुए पानी / नदी में प्रवाहित कर दें और यदि आपको कोई जमीन बेचनी है तो उसकी थोड़ी से मिटटी को लेकर उस लिफाफे में डालकर प्रवाहित कर दें। इस उपाय को करते समय वास्तु पुरुष से अपनी उस संपत्ति को अच्छे दामो में बेचने के लिए प्रार्थना करते रहे। यह उपाय बिना किसी को भी बताये हुए बिलकुल चुपचाप करना चाहिए।

बुधवार के दिन एक अनार का पौधा उस भूमि या भवन में लगाए।

शनिवार लगातार एक तेल का बड़ा दीपक भैरो जी के मंदिर मे जलाए।

शनिवार को साबुत उड़द के 21 दानो पर सरसों का तेल लगाकर उस भूमि या भवन में फैंक दे।

आनेक्स की माला से कार्य सिद्धि के लिए ''ओम वक्र तुण्डाय नमः''का जाप करे। 9 या 27 माला का जाप करे।

 रोज सुबह स्नान कर गणेशजी को एक लाल फूल अवश्य चढ़ाएं और 21 दिन तक मंदिर या घर पर गणेश जी से समस्या निवारण हेतु प्रार्थना करें।

 पांच मंगलवार तक लगातार किसी गणेश जी के मंदिर में जाएं और गणेश को गेहूं एवं गुड़ अर्पित करें। श्रीगणेश की कृपा से जल्दी ही आपका अपना घर होगा।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नवरात्री में देवी के दिव्य पाठ एवं 7 शक्तिशाली रक्षक पाठ

समपूर्ण नरसिंह आराधना जयंती विशेष

सम्पूर्ण गणेश उपासना स्तोत्र मन्त्र सहित