ज्योतिष सरकारी /निजी रोजगार जीविका सम्बन्धी समस्याएँ-उपाय
जीविका सम्बन्धी समस्याएँ
नौकरी पाने के लिए ज्योतिषीय उपाय (Astrological Remedies For Getting govt.job
हमारी कुंडली धर्म अर्थ काम मोक्ष के 4 त्रिकोण भावो पे बनी है इसमें धर्म त्रिकोण आपकी ऊर्जा और अर्थ और काम ऊर्जा के त्रिकोण हमें जीवन में सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देते है
lI VI X अर्थ CARERR ∆ के भाव और भावेश यानि द्वितीयभाव-द्वितीयेश, षष्ठभाव-षष्टेश, और दशमभाव-दशमेश साथ में तृतीयभाव-तृतीयेश, सप्तमभाव सप्तमेश, एकादश भाव-एकादशेश सबसे अधिक महत्व रखते है
HOUSES
I V IX धर्म SELF ∆ √
II VI X अर्थ CARERR ∆ √
III VII XI काम DESIRE∆ √
IV VIII XII मोक्ष∆ LIBERATION
वैदिक ज्योतिष में "नौकरी" पाने के कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं। कुंडली का छठा, दसवां, और तीसरा भाव मजबूत होना अनिवार्य होता है। तीसरा भाव परिश्रम और एफर्ट का, छठा भाव शत्रु विजय परीक्षा संघर्ष की शक्ति का, और दशम भाव कर्म का भाव होता है और आय का श्रोत एकादश भाव और उसका पति । इन भावों की स्थिति सुदृढ़ होने से "सरकारी नौकरी" पाने में सहूलियत होती है।
तथा लग्न, लग्नेश कमजोर हो या पितृदोष आदि हो तो नौकरी/जीविका सरलता से नहीं मिलते। मिल भी जाएँ तो टिके नहीं रहते। यदि गोचर/दशा की अनुकूलता से या अन्य ग्रहों के प्रताप से टिके भी रह जाएँ तो उन्नति नहीं हो पाती। अतः लग्न, दशम तथा नवम भाव का बलवर्धन और सूर्य, गुरु, चंद्र
को सबल बनाना जीविका एवं उन्नति की प्राप्ति तथा उसको टिकाए रखने में अत्यंत आवश्यक होता है। रविवार को बेल की जड़ सफेद धागे में गले में पहनें। उगते सूर्य को जल दें। 'आदित्य हृदय स्तोत्र' का पाठ करें। उन्नति न हो रही हो तो दशमेश की कारक वस्तु को जल में डालकर उगते सूर्य को जल
देना चाहिए। जैसे सूर्य के लिए रोली डालकर ताँबे के पात्र में जल दें। चंद्र के लिए चावल डालकर, मंगल के लिए गुड़ या शक्कर डालकर, बुध के लिए फिटकरी डालकर, गुरु के लिए हल्दी डालकर, शुक्र के लिए सफेद फूल व चावल डालकर जल देना चाहिए। शनि के लिए तेल दें या आक की जड़ में थोड़ा सा तेल डालें (जो तेल सूर्य को दिया जाए वो एक पात्र में एकत्रित करते
हुए देना चाहिए, शनिवार को यह तेल डकौत को दे देना चाहिए)। यदि इन्टरव्यू या परीक्षा में सफलता न मिल पाती हो तो घर से मिश्री व जल/गुड़ व जल, या दही और मिश्री/खांड खाकर निकले। जो श्वास अधिक चल रहा हो, पहले वह पैर घर से बाहर निकालें। आम/जामुन के वृक्ष को प्रणाम करके जाएँ
अथवा आम/जामुन की छाल को साथ लेकर या पहन कर जाएँ। जो साँस अधिक चल रही हो उसी पैर से इंटरव्यू-कक्ष में दाखिल हों। यदि नौकरी के स्थान पर लोगों का सहयोग न मिल पाता हो या राजनीति का शिकार होना पड़ता हो तो अपनी मेज पर स्फटिक का पिरामिड रखें। मुस्कुराते रहें। गले में फिरोजा चाँदी के लोकेट में पहनें। कभी-कभी शनिवार को गुलाबजामुन। चॉकलेट डोडाबरफी (काली मिठाई) या इमरती 'कुलीग्स' तथा चपरासियों में बाँटे। केसर-चंदन का तिलक लगाकर जाएँ। लाभ को बढ़ाना चाहते हों तो दान देना आरम्भ कर दें। लाभेश तथा धनेश का बल बढ़ाएँ। वाणीदोष दूर करें, चन्द्र को मजबूत करें। बुधवार को गणेश जी को मूंग चढ़ाकर गरीबों में बाँटें या मंगलवार को मिश्री बाँटना आरम्भ कर दें। कार्य योजनापूर्वक करें। आलस्य, लापरवाही, षड्यन्त्र करना, Short-Cuts के चक्कर में रहना छोड़ दें। नशे से दूर रहें, स्वच्छता अपनाएँ। अन्यथा यदि दशा-गोचर के प्रभाव से लाभ होता भी रहा/हो भी गया तो बरकत शुभता चली जाएगी और बाद में पछताना
पड़ेगा।
सरकारी नौकरी के उपाय
भगवान शंकर का पूजन करें- मनचाही जॉब पाने के लिए भगवान शिव की आराधना करना चाहिए। हर सोमवार शिव जी के मंदिर में जाकर कच्चा दूध, साबुत चावल (जो टूटे हुए न हों) अर्पित करें और भोलेनाथ से अपने मन की बात कहें। ऐसा करने से आपकी नौकरी में आने वाली सारी मुसीबतें दूर हो जाएंगी। भगवान शिव का पूजन नौकरी पाने का अहम उपाय है।
भगवान शिव की कृपा प्राप्ति के लिए करें पारद शिवलिंग की पूजा
बजरंग बली को करें प्रसन्न- अच्छी नौकरी पाने के लिए घर में हनुमान जी की हवा में उड़ती हुई तस्वीर लगाएं। इसके साथ ही मंगलवार के दिन श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें। किसी भी माह के मंगलवार से शुरू करते हुए 40 दिनों तक रोजाना नंगे पैर बजरंगबली के मंदिर में जाएं और उन्हें लाल गुलाब अर्पित करें।
गणपति जी की करें आराधना- नौकरी के उपाय के संबंध में किसी भी चतुर्थी को गणेश जी का ऐसा चित्र घर में लगाएं, जिसमें उनकी सूंड दाईं ओर मुड़ी हुई हो। इसके साथ ही विघ्नहर्ता भगवान गणेश की आराधना करें। उनके समक्ष लौंग तथा सुपारी चढ़ाएं। इंटरव्यू पर जाते वक्त उस लौंग तथा सुपारी को साथ लेकर जाएं, सारे काम सिद्ध होंगे।
नौकरी पाने के टोटके
- इंटरव्यू देने जाते समय यदि रास्ते में कोई गाय नज़र आ जाए तो उसे आटा-गुड़ खिला कर जाएं।
- एक नींबू के ऊपर चार लौंग गाड़ दें और 'ॐ श्री हनुमते नम:' मंत्र का 108 बार जाप करके नींबू को अपने साथ लेकर जाएं। आपका काम अवश्य बन जाएगा।
- जॉब के लिए इंटरव्यू पर जाने से पहले 'ॐ नम: भगवती पद्मावती ऋद्धि-सिद्धि दायिनी' मंत्र का 108 बार जाप कर लें। सच्चे मन से जाप करने पर आपकी कामना पूर्ण होगी।
- सात प्रकार के अनाज को मिलाकर रोज सुबह पक्षियों को खिलाएं और मंदिर जाकर भगवान के दर्शन ज़रूर करें।
- शाम के वक्त हनुमान जी के मंदिर में जाकर “कवन सो काज कठिन जग माहि, जो नहीं होय तात तुम पाहीं” दोहे का 108 बार जाप करें।
- हर शनिवार को शनि देव की पूजा करनी चाहिए और पूजा करते हुए “ॐ शं शनैश्चराय नम:” मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में किसी भी ग्रह द्वारा सभी तरह की बाधाएं दूर होती हैं और आपके नौकरी या रोज़गार मिलने के योग बढ़ जाते हैं।
नौकरी के सरल उपाय
- इंटरव्यू देने से पहले घर से दही और चीनी खाकर ही निकलें। घर से निकलते समय अपना दायां पैर आगे रखें, ऐसा करने से सब मंगल ही मंगल होगा।
- इंटरव्यू वाले दिन सूर्योदय से पहले स्नान कर लें और उस पानी में थोड़ी सी पिसी हल्दी मिला लें। इसके पश्चात् भगवान के आगे 11 अगरबत्ती जलाएं और कामयाबी हासिल करने के लिए प्रार्थना करें। यह भी नौकरी पाने का खास उपाय है।
- यदि सफलता में अटकले आ रही हों तो शुक्ल पक्ष के दौरान हल्दी की 7 साबुत गांठें, 7 गुड़ की डलियां, एक रुपये का सिक्का किसी पीले कपड़े में बांधकर रेलवे लाइन के पार फेंक दें। फेंकते समय कहें, काम दे...ऐसा करने से आपकी सफलता की संभावनाएं बढ़ने लग जाएंगी।
- पुराणों में नौकरी के उपाय या उसमें सफलता हासिल करने के लिए पीपल के पेड़ की सेवा का उल्लेख किया गया है। शास्त्रों के मुताबिक पीपल के पेड़ पर देवताओं और पितरों का वास माना गया है। पीपल के वृक्ष पर रविवार के अलावा हर दिन सुबह जल चढ़ाएं। शनिवार के दिन जल में थोड़ा सा दूध भी मिला लें और शाम को तेल का दीया जलाएं। ऐसा करने से आजीविका के साधन प्राप्त होंगे और नौकरी व व्यापार में लाभ होगा।
- लाख प्रयासों के बावजूद भी यदि सफलता नहीं मिल रही हो तो कुंए में दूध डालें। ऐसा करते वक्त इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि कुआं सूखा न हो, उसमें पानी ज़रूर हो। इस उपाय को करते वक्त किसी से भी इस बात का ज़िक्र न करें। ये सभी नौकरी के अहम उपाय हैं।
नौकरी प्राप्त करने हेतु उपाय
- "ॐ श्रीं श्रीं क्री ग्लो गं गणपतये वर वरदाय मम नमः" इस मंत्र का प्रतिदिन १०८ बार जप करें।
- रोजगार हेतु साक्षात्कार के लिए जाते समय एक चम्मच दही-शक्कर खा कर जाएँ।
- साक्षात्कार के लिए घर से निकलते समय पहले दाहिना पैर बाहर निकालें और अपने परिवार के सदस्य से आपके ऊपर से साबुत मूंग घुमा कर बाहर फैंकने के लिए कहें।
- जब भी साक्षात्कार के लिये जायें तो जो भी मंदिर पहले आप के रास्ते में आये वहां पर नारियल चढ़ाये।
- शीघ्र नौकरी प्राप्त करने के लिए शनि सम्बन्धी कुछ उपाय करें।
बेरोजगारी एक बहुत बड़ी समस्या है। नौकरी न होने के कारण न तो समाज में मान-सम्मान मिलता है और न ही घर-परिवार में। यदि आप भी बेरोजगार हैं और बहुत प्रयत्न करने पर भी रोजगार नहीं मिल रहा है तो निराश होने की कोई जरुरत नहीं है। कुछ साधारण तांत्रिक उपाय कर आप रोजगार पा सकते हैं।
- शनिवार को हनुमानजी के मंदिर में जाकर सवा किलो मोतीचूर के लड्डुओं का भोग लगाएं। घी का दीपक जलाएं और मंदिर में ही बैठकर लाल चंदन की या मूंगा की माला से 108 बार नीचे लिखे मंत्र का जप करें-
कवन सो काज कठिन जग माही।
जो नहीं होय तात तुम पाहिं।।
इसके बाद 40 दिनों तक रोज अपने घर के मंदिर में इस मंत्र का जप 108 बार करें। 40 दिनों के अंदर ही आपको रोजगार मिलेगा।
- शनैश्चरी अमावस्या के दिन एक कागजी नींबू लें और शाम के समय उसके चार टुकड़े करके किसी चौराहे पर चारों दिशाओं में फेंक दें। इसके प्रभाव से भी जल्दी ने बेरोजगारी की समस्या दूर हो जाएगी।
- मंगलवार से प्रारंभ करते हुए 40 दिनों तक रोज सुबह के समय नंगे पैर हनुमानजी के मंदिर में जाएं और उन्हें लाल गुलाब के फूल चढ़ाएं। ऐसा करने से भी शीघ्र ही रोजगार मिलता है।
- इंटरव्यू में जाने से पहले लाल चंदन की माला से नीचे लिखे मंत्र का 11 बार जप करें-
ऊँ वक्रतुण्डाय हुं
जप से पूर्व भगवान गणेश की पूजा करें और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करते हुए दूध से अभिषेक करें।
नौकरी प्राप्ति व व्यापार में लाभ हेतु
पीतल के लोटे में गंगा जल भरकर ‘चांदी’ व सोने की धातुए डालकर सिर से ऊपर के स्थान पर NORTH+ EAST (ईषान) स्थान पर रखें। तथा ‘ऊँ गंगाधराय नम:’ मंत्र को 11 बार बोलें। ऊपरी बाधायें दूर होती है धन की वृद्धि होती है। नौकरी के अवसर मिलते है व्यापार में लाभ होता है।
अधिकारी को मनाने के लिए
लाल गूलाब का फूल एक गिलास पानी में रखकर अपनी टेबल पर रखें तथा एक फूल अपनी जेब में सफेद रूमाल में बांधकर रखें। अधिकारी से मिलने से पूर्व गुलाब के फूल पर ‘ऊँ आदित्याये नम:’ कहकर फूंक मार दें। वह गुलाब अधिकारी को भेंठ करें। मन ही मन भगवान सूर्य से प्रार्थना पूर्ण होने की कामना करें। आप का काम निश्चित हो जाएगा।.
नौकरी में प्रमोशन व राजनीतिक जीत हेतु
नौकरी में प्रमोशन व राजनीतिक जीत के लिये दायें हाथ की छोटी अंगुली में 6 रत्ती का पन्ना चांदी या गोल्ड में पहने। (बुधवार को) गले में माणिक्य 6 रत्ती का लॉकेट बनाकर पहने। (रविवार को प्रात:) एक माला स्फटिक की माला से ‘ऊँ आदित्याय नम:’ जप करें।
नौकरी न मिल रही हो तो मन्दिर में बारह फल चढ़ाएं। यह उपाय नियमित रूप से करें और इश्वर से नौकरी मिलने की प्रार्थना करें।
इच्छा के विरूद्ध कार्य करना पड़ रहा हो तो
अगर आपको किसी कारणवश कोइ कार्य अपनी इच्छा के विपरीत करना पड़ रहा हो तो आप कपूर और एक फूल वाली लौंग एक साथ जलाकर दो-तीन दिन में थोड़ी-थोड़ी खा लें। आपकी इच्छा के विपरीत कार्य होना बंद हो जाएगा।
रोजगार में पितृदोष के उपाय : दत्तात्रेय भगवान की पूजा करे , त्रिपिंडी, नारायणबलि, करावे अमावस्या बुद्धवार को व्रत उपवास रखे विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ करे रामायण, भागवत का पाठ करावे गौशाला ब्राह्मण को दान करे
पीपल सींचे : दत्तात्रेय यन्त्र राहु यन्त्र SW लगावे में मंगलवार और रविवार को न सींचे सुबह 10:00 से 12:00. के बीच पीतल, चाँदी, स्टील के जग या बड़े लोटे में कच्चादूध, गंगाजल, चावल, सीके हुवे चनो का सत्तु, किशमिश दाख, शक्कर/बताशा मिलाकर घोल बना कर पीपल की जड़ो में अर्पित करे
llॐ पित्राय स्वधाll तरपत्यांx3
2. त्रिपिंडी श्राद्ध प्रयोग करावे
3. दत्तात्रेय भगवन की मूर्ति या तस्वीर पूजा रखे पूर्णिमा और अमावस्या को विशेष पूजा करे स्तोत्र मंत्र कवच
ॐ द्रां दत्तात्रेय नमः
पितृदोष निवारक यन्त्र स्थापित करे
प्रेत दोष निवारक यन्त्र स्थापित करे
दत्तात्रेय यन्त्र स्थापित करे