अंक शास्त्र में अंक 9 का सम्पूर्ण विवेचन
अब हम अंक नौ से संबंधित व्यवसायो का जिक्र करते हैं. जिन क्षेत्र में कल्पनाशीलता और रचनात्मकता की आवश्यकता होती है उन व्यवसायो में आप ज्यादा सफल हो सकते हैं.
जैसे कला के क्षेत्र में, ड्रामा आदि में, पुस्तक लेखन में, थियेटर व अभिनय में, डिजाईनिंग और पेंटिंग आदि क्षेत्रो में कल्पना और रचनात्मकता की आवश्यकता होती है इसलिए इनसे संबंधित किसी क्षेत्र मे आपका व्यवसाय हो सकता है.
आप धर्म संबंधी क्षेत्र में भी कार्यरत हो सकते हैं अथवा आप लेक्चरर भी हो सकते हैं. आप रचना करने वाले भी हो सकते हैं. जैसे संगीत आदि की रचना करना और आप पब्लिशिंग आदि क्षेत्र में भी कार्यरत हो सकते हैं.
वह सभी काम जिनका संबंध भोग - विलास, खाद्य पदार्थ, मनोरंजन पर्यटन आदि से होता है, इन व्यवसायों से भी आपके आय के साधन बन सकते हैं. आपके भीतर पूर्ण रुप से मानवता की भावनाएँ स्थित होती हैं जिससे आप एक कुशल सर्जन भी बन सकते हैं.
अंक नौ के प्रभाव से आपका निजी जीवन | Number 9 and Your Personal Life
अंत में हम अंक नौ के निजी जीवन के बारे में जानने का प्रयास करते हैं. आप खुशमिजाज व्यक्तित्व के स्वामी होते है और आप रोमांटिक मिजाज के व्यक्ति भी होते हैं. आप भरोसेमंद और विश्वसनीय होते हैं इसलिए लोग आप पर आंख मूदकर भी विश्वास कर लेते हैं.
आप अपने साथी से प्रेम व स्नेह पाने के लिए सदा लालायित रह सकते हैं और अपने साथी को खुश रखने के लिए आप कुछ भी करने को तैयार रह सकते हैं.
आप एक अच्छे साथी सिद्ध होते हैं, लोगो द्वारा आपको पसंद किया जाता है और आपको जिन्दगी में मौज - मस्ती करना अच्छा लगता है हालांकि आपका निजी जीवन ज्यादा अच्छा नहीं होता है. फिर भी आप जिन्दगी को जिन्दादिली से जीना चाहते हैं.
आपके जीवन का आरंभिक समय परेशानियों से घिरा रहता है और आप खुद भी एक हद तक इसके लिए जिम्मेवार होते हैं. बढ़ती उम्र के साथ धीरे - धीरे आपका अवैयक्तिक (impersonal) रुप निखरने लगता है और आपका व्यक्तित्व पहले से सुंदर हो जाता है.
आपके प्रेम संबंध विफल ही रहते हैं लेकिन आप अपनी घरेलू जिन्दगी में एक आदर्श व्यक्ति के रुप में पहचाने जाते हैं. शादी, घर - परिवार व मित्रो के लिए आप आदर्श ही होते हैं. आपके जीवन में कोई भी रिश्ता तभी कामयाब हो सकता है जब आप उसके साथ अपना गहरा लगाव न रखें.
ईश्वर की कृपा से आपको जीवन में स्वत: ही बहुत सारे अवसर मिलते हैं और लोगो का सहयोग मिलता है जो आपको आगे बढ़ने के लिए सहायक होते हैं. आप अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्य से प्रभावित रहते हैं विशेषतौर से अपने पिता से. आप उनके गुण तथा अवगुण दोनो से ही प्रभावित होते हैं.
English
https://visitecard.com/card/pankajbissa
Hindi
https://visitecard.com/card/pankaj_bissa