मुसीबतों को दूर करते हैं ये 10 छोटे से चमत्कारी देवी मंत्र

मुसीबतों को दूर करते हैं ये 10 छोटे से चमत्कारी देवी मंत्र
मुसीबतों को दूर करते हैं ये 10 छोटे से चमत्कारी देवी मंत्र   कार्यक्षेत्र या परिवार से जुड़े मामलों में कई अनचाहे परिणाम कुछ मौकों पर गहरे अवसाद में डूबो देते हैं। दरअसल काम और सफलता में संकल्प शक्ति निर्णायक होती है। कठोर संकल्प शक्ति के बिना मनोबल दम तोड़ देता है। इससे कर्म पूरे समर्पण भाव से नहीं होते और लक्ष्य या सफलता को पाना मुश्किल हो जाता है। शास्त्रों में देवी की पूजा पवित्र और मजबूत संकल्प शक्ति से ही करना बेहद असरकारी मानी गई है। भय, संशय और निराशा से मुक्त जीवन के लिए देवी की पूजा विशेष दिनों जैसे शुक्रवार विशेष देवी मंत्रों के साथ करने का महत्व बताया गया है। - शुक्रवार की सुबह व शाम स्नान के बाद स्वच्छ लाल वस्त्र पहनकर दुर्गा प्रतिमा या नवदुर्गा की तस्वीर को लाल चंदन, अक्षत, सुहाग सामग्री, चुनरी, लाल फूल व दूध से बनी मिठाईयों का भोग लगाएं। - देवी पूजा के बाद 10 देवी मंत्र है, जो बोलने में बहुत छोटे हैं, लेकिन बहुत ही असरकारी हैं और बड़ी से बड़ी परेशानियों से मुक्ति देंगे। अदभुत देवी मंत्र का उपाय - देवी के सामने धूप व दीप जलाकर नीचे लिखे 10 देवी मंत्र गहरी श्रद्धा और सुख-सफलता भरे जीवन की कामना के साथ स्मरण करें – ॐ महाविद्यायै नमः। ॐ जगन्मात्रे नमः। ॐ महालक्ष्म्यै नमः। ॐ शिवप्रियायै नमः। ॐ विष्णुमायायै नमः। ॐ शुभायै नमः। ॐ शान्तायै नमः। ॐ सिद्धायै नमः। ॐ सिद्धसरस्वत्यै नमः। ॐ क्षमायै नमः।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

समपूर्ण नरसिंह आराधना जयंती विशेष

नवरात्री में देवी के दिव्य पाठ एवं 7 शक्तिशाली रक्षक पाठ

सम्पूर्ण गणेश उपासना स्तोत्र मन्त्र सहित