होली के टोटके और उपाय
होली पर किये जाने वाले उपाय
Er.AstroPankaj Bissa
होली की राख के लाभ-
(1) आप यदि किसी भी ग्रह की पीड़ा भोग रहे हैं।तो होलिका दहन के समय देशी घी में भिगो कर दो लौंग, एक बताशा, एक पान का पत्ता अर्पित करना चाहिये। अगले दिन होली की थोड़ी सी राख लाकर अपने शरीर पर तेल की तरह लगा लें और एक घण्टे बाद हल्के गरम पानी से स्नान कर लें। आप ग्रह पीड़ा से मुक्त हो जायेंगे। यह उपाय आप उस स्थिति में भी कर सकते हैं जब आप पर कोई अभिचारिक कर्म किया गया हो।
(2) किसी बच्चे को अथवा बड़े को जल्दी-जल्दी नजर लगती है तो आप इस प्रकार से ही सामग्री अर्पित कर अगले दिन होली की राख लाकर तांबे के ताबीज में भर कर ताबीज को काले धागे में धारण करें। नजर लगने से मुक्ति पा जायेंगे।
(3) यदि आपकी पत्रिका में कोई ग्रह दूषित हो तो आप उपरोक्त प्रकार से हीसामग्री अर्पित कर अगले दिन होली की राख लाकर सर्वार्थसिद्धि योग में शुद्ध जल में प्रवाहित करें। अशुभ ग्रह से मुक्ति पा जायेंगे।
(4) आपको यदि महसूस होता है कि किसी ने आपके ऊपर कोई बहुत बड़ा तांत्रिक प्रयोग करवाया है तो आप उपरोक्त प्रकार से सारी सामग्री के साथ थोड़ी सी मिश्री भी अर्पित करें तथा अगले दिन होली की राख लाकर चांदी के ताबीज में भर कर
पीले अथवा लाल धागे में धारण करें।
(5) यदि आप किसी से कोई कार्य करवाना चाहते हैं तो उपरोक्त प्रकार से सारी सामग्री के साथ तीन गोमती चक्र उसका नाम लेकर होली में अर्पित करें। अगले दिन होली की थोड़ी सी राख लाकर उसके मुख्यद्वार पर छोड़ आयें। वह व्यक्ति आपके कार्यकर देगा।
(6) आपके पति यदि किसी के चंगुल में फंस गये हैं तो आप होली पर उपरोक्त सामग्री अर्पित करें तथा सात परिक्रमा दें। प्रत्येक परिक्रमा में एक गोमती चक्र उस व्यक्ति
का नाम लेकर फेंकें।
7) यदि आपके धन को कोई वापिस नहीं कर रहा है तो आप जिस दिन होली जलनी है, उस दिन होली जलने वाले स्थान पर अनार की लकड़ी से उसका नाम लिख
कर होलिका माता से अपने धन वापसी का निवेदन करते हुए उसके नाम पर हरा गुलाल इस प्रकार छिड़क दें जिससे उसका नाम दिखाई न दे। इस उपाय के बाद वह
आपके रुपये वापिस कर देगा। यदि आप किसी से शत्रुता समाप्त करना चाहते हैं अथवा किसी से प्रेमभाव अधिक करना चाहते हैं तो आप होलिका दहन के अगले दिन उसी स्थान पर रात्रि बारह बजे बाद जाकर उस स्थान पर उसका नाम अनार की लकड़ी से लिख दें और फिर उसे बायें हाथ से मिटा कर निम्न यंत्र बना दें और उस स्थान से थोड़ी सी राख लेकर आ जायें। अगले दिन वह राख आप उस व्यक्ति के सिर पर डाल दें। वह व्यक्ति आपसे शत्रुता भूल जायेगा। यदि प्रेमभाव के लिये आपने उपाय किया है तो आपसे प्रेमभाव अधिक कर लेगा। यंत्र-
ह्रीं त्रिकोण में
(8) यदि आपको राज्यपक्ष से बाधा अधिक आ रही हो तो आप होलिका दहन से पहले उस स्थान पर सात आक की जड़ के टुकड़े लेकर जायें और होलिका के उल्टे फेरे आरम्भ करें। प्रत्येक फेरे की समाप्ति पर आक की जड़ का एक टुकड़ा होली में फेंकें। इस प्रकार आप सात परिक्रमा करें तथा हर बार एक आक की जड़ का टुकड़ा फेंकें। इसमें यह ध्यान रहे कि आक की जड़ होली में ही गिरे, बाहर न गिरे। इस उपाय
से आपको राज्यपक्ष से मिलने वाली सारी समस्या समाप्त हो जायेगी। यदि आपको किसी व्यक्ति विशेष से समस्या है तो आप आक की जड़ पर उस व्यक्ति का नाम गोरोचन से अनार की कलम से लिखें तो वह व्यक्ति आपको समस्या देना समाप्त कर
देगा।
(9) यदि आपको बार-बार आर्थिक हानि हो रही है तो आप होलिका दहन की शाम को अपने मुख्यद्वार की चौखट पर दोमुखी आटे का दीपक बनायें। चौखट पर थोड़ा सा गुलाल छिड़क कर दीपक जला कर उस पर रख देना चाहिये। दीपक जलने के साथ ही मानसिक रूप से अपनी आर्थिक हानि रोकने के लिये निवेदन करना चाहिये। जब दीपक ठण्डा हो जाये तो उसे जलती होली पर रख आना चाहिये।
(10) यदि आप किसी को अपने वश में करना चाह रहे हैं तो होली की रात्रि में होलिका दहन से पहले चांदी कप अथवा गिलास में ताजा जल भर लें। उसमें थोड़ी सी मिश्री मिला लें तथा 11 बार होली की परिक्रमा करें। प्रत्येक परिक्रमा में उस व्यक्ति को अपने वश में करने तथा पूर्ण कार्य सिद्धि के लिये निवेदन करें। फिर जल को लाकर किसी लाल वस्त्र पर रख कर धूप-दीप से पूजन करें। स्फिटिक की माला से निम्न मंत्र
का 108 बार जाप करें व अपने हाथ से उस गिलास का स्पर्श कर कार्य सिद्धि का पुनः निवेदन करें। तत्पश्चात् पुनः आधी माला अर्थात् 54 मंत्र का जाप करें। प्रत्येक मंत्र के
बाद जल में फूंक दें। इस जल को 24 घण्टे के अन्दर ही उस व्यक्ति को पिला देना चाहिये।
मंत्र- "ॐ ह्रीं ह्रीं फ्रीं"।
(11) यदि कोई व्यक्ति आपका धन नहीं लौटा रहा है तो आप 11 अभिमंत्रित गोमती चक्र लेकर उस व्यक्ति से अपने धन वापसी का निवेदन करते हुए होली की 11 परिक्रमा दें। हर परिक्रमा में आप धन वापसी का निवेदन करें। इसके बाद आप किसी सुनसान स्थल पर सफेद कागज पर उस व्यक्ति का नाम लिख कर अपने धन वापसी के लिये लिखें व उन गोमती चक्र को उसमें रख कर एक हाथ गहरा गड्ढा खोद कर उसमें दबा दें।
(12) घर में यदि कोई अधिक बीमार है तो आप होली की रात्रि में चार अभिमंत्रित गोमती चक्र लेकर अपने दायें हाथ की मुट्ठी में बांध कर अपने व्यक्ति की बीमारी से मुक्ति के लिये निवेदन करते हुए 11 परिक्रमा दें। एक जोड़ा लौंग, दो पान के पत्ते और थोड़ी सी मिश्री अर्पित करें तथा गोमती चक्र लाकर चांदी के तार में पीड़ित के पलंग के चारों पाये में बांध दें।
(13) यदि आपके परिवार में किसी सदस्य के ऊपर अभिचारिक कर्म किया है तो आप होली पर इससे मुक्ति पा सकते हैं। इसके लिये आप होली की रात्रि में अभिमंत्रित एक सियारसिंगी व 11 गोमती चक्र पीड़ित के ऊपर से 21 बार विपरीत दिशा में उसारें और दक्षिण दिशा में फेंक दें अथवा होली की आग में डाल दें। इससे आप हर प्रकार के अभिचारिक कर्म से मुक्ति पा जायेंगे।
(14) यदि आपके किसी व्यक्ति पर किसी प्रकार के भय का साया है तो आप होली पर एक नारियल, एक जोड़ा लौंग, थोड़े से काले तिल व पीली सरसों को पीड़ित के ऊपर से 21 बार उसार कर होली की अग्नि में डाल दें। व्यक्ति भय करना छोड़ देगा।
(15) यदि आपका कोई कार्य रुका हुआ है अथवा कार्यों में अचानक ही कोई रुकावट आ जाती है तो आप होली पर 21 अभिमंत्रित गोमती चक्र व एक हत्थाजोड़ी लेकर लाल वस्त्र के ऊपर रख कर धूप-दीप से पूजन करें तथा मंत्र- "ॐ ह्रीं ह्रीं ह्रींक्रीं क्रीं क्रीं क्रीं श्रीं श्रीं श्रीं सर्वकार्य सिद्धि देहि मे फट् स्वाहा" का 11 माला जाप करें अथवा पूर्ण अभिमंत्रित सामग्री को एक माला जाप कर किसी चांदी की डिब्बी में हत्थाजोड़ी व लकड़ी की डिब्बी में गोमती चक्र को सिन्दूर के साथ रख दें। इस उपाय, से आप आर्थिक समृद्धि के साथ कार्यों में आने वाली रुकावटों से मुक्ति पा लेंगे।
(16) होली दहन के अगले दिन आप सर्वप्रथम अपने इष्ट को गुलाल अर्पित कर अपने निवास के ईशान कोण पर पूजन कर गुलाल अर्पित करें तो आप अपने निवास के
वास्तुदोषों से मुक्ति पा सकते हैं।
- जब हम होलिका दहन की पूजा करने जाते हैं तो हमें कुछ सामग्री को होली की पूजा करते समय उसमें प्रवाहित कर देना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में हर तरह की नकारात्मकता समाप्त होती है और हमें परेशानियों से भी छुटकारा प्राप्त होता है।
- यदि कारोबार में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तोकरते समय होलिका को हल्दी का तिलक जरूर लगाएं। ऐसा करने से व्यापार में तरक्की होती है।
- स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए होलिका दहन के समय उसमें एक मुट्ठी काले तिल जरूर डालें। ऐसा करने से स्वास्थ्य उत्तम बना रहता है।
- अगर आप मां लक्ष्मी की कृपा चाहते हैं तो होलिका की अग्नि में एक सूखे नारियल में जौ, चावल और चीनी भर लें। अब इस नारियल को होलिका दहन की अग्नि में डाल दें।
- जीवन में सुख समृद्धि पाने के लिए होलिका दहन की अग्नि में गाय के उपले जलाने चाहिए। ऐसा करने से हर तरह का दुर्भाग्य दूर हो जाता है।
- यदि आप चाहते हैं जीवन में कभी भी किसी भी चीज की कमी ना हो तो होलिका की अग्नि में हरा छोलिया या धान अर्थात गेहूं को भूनकर प्रसाद के रूप में ग्रहण करना चाहिए। खुद के साथ-साथ घर वालों को भी प्रसाद के रूप में इसे बांटे।
- घर में सुख शांति के लिए होलिका की अग्नि में कुछ गेहूं के दाने भूनकर उसे एक दीपक में डालें। अब उस दीपक को अपने घर की उत्तर पूर्वी दिशा में शाम के समय जला दें। ऐसा करने से घर में सुख शांति बनी रहेगी।
- व्यापार में लाभ के लिए , करें ये उपाय
- इस होलिका दहन के बाद होलिका का पूजन करें.
- पूजन करने के पश्चात नारियल, पान और सुपारी जलती होली को भेंट करें.
- इसके बाद 11 परिक्रमा करें.
- परिक्रमा करते समय अपनी कामना की प्रार्थना करना न भूले.
- होलिका दहन के अगले दिन सुबह होलिका की थोड़ी सी राख लाकर, एक लाल वस्त्र में स्फटिक श्रीयंत्र, चांदी के कुछ सिक्के और राख को बांधकर अपने घर की तिजोरी में रख दें.
- कर्जा पाने में दिक्कत हो, तो करें ये उपाय
- जिस जगह होली का दहन हो रहा हो, वहां पर एक अनार की लकड़ी पर उस आदमी का नाम लिखकर उसके ऊपर हरा गुलाल डालकर होलिका में डाल दें.
- धन वापस पाने की होलिका माता से प्रार्थना करें.
- आपका धन अतिशीघ्र वापस मिल जाएगा.
- व्यापार में गिरावट रोकने के लिए, करें ये उपाय
- आप होली के दिन पीले कपड़े में काली हल्दी, 11 गोमती चक्र और एक सिक्का चांदी का काले कपड़े में बांधकर
- होली की 11 बार परिक्रमा करके 108 बार ‘ऊँ महालक्ष्म्यै नमः’ मंत्र का जाप करें
- होली की अग्नि में प्रवाहित कर दें इससे आपके व्यापार में वृद्धि होने लगेगी.
- परिवार के सुख, स्वास्थ्य के लिए, करें ये उपाय
- होलिका दहन के दिन परिवार के सभी सदस्यों के पैर के अंगूठे से लेकर हाथ को सिर से ऊपर पूरा ऊँचा करके कच्चा सूत नाप कर होली में डालें.
- होली की विभूति यानि राख घर जरुर लायें.
- पुरुष इस भस्म को मस्तक पर और महिला अपने गले में लगाएं इससे स्वास्थ्य सुख बना रहेगा.
- ग्रहों की शांति के लिए , करें ये उपाय
- होली की रात उत्तर दिशा में बाजोट पर सफेद कपड़ा बिछाकर उसपर मूंग, चने की दाल, चावल, गेहूं, मसूर, काले उड़द एवं तिल की ढेरी बनाएं.
- अब उस पर नवग्रह यंत्र स्थापित करें.
- उस पर केसर का तिलक करें, घी का दीपक लगाएं
- ब्रह्मा मुरारी स्त्रीपुरान्तकारी भानु शशि भूमि-सुतो बुधःचगुरुःच शुक्र शनि राहु केतवः सर्वे ग्रहा शांति करा भवंतु।। ,मंत्र का जाप स्फटिक की माला से करें.
- जाप पूरा होने पर यंत्र को पूजा स्थान पर स्थापित करें, ग्रह अनुकूल होने लगेंगे.
- विद्यार्थी अच्छे नंबर पाने के लिए, करें ये उपाय
- बच्चे के हाथों से पान, नारियल और सुपारी को होलिका दहन वाली जगह पर दान कर दें इस उपाय से जरूर लाभ मिलेगा.
- वास्तु दोष से मुक्ति पाने के लिए, करें ये उपाय
- होलिका दहन के अगले दिन सर्वप्रथम उठकर स्नान कर स्वच्छ होकर अपने इष्टदेव को गुलाल अर्पित करें.
- अपने इष्ट देव का निवास स्थान ईशान कोण में रख कर पूजन करें.
- यह उपाय करने से ग्रह दोष, वास्तु दोष समाप्त हो जाता है और घर में शांति, सुख-सुविधा धनेश्वरी की वर्षा होती है.
- नौकरी प्राप्ति के लिए होली, करें ये उपाय
- होलिका दहन के दिन 8 नींबू लेकर उसे अपने ऊपर से 21 बार उतारे यानि यह क्रिया एंटी क्लोकवाईस करें.
- इन्हें ले जाकर जलती होली में चढ़ा दें.
- यह उपाय कर होलिका की 8 परिक्रमा करें और मन ही मन अपनी कामना पूर्ति की प्रार्थना देवी होलिका से करें.
- दरिद्रता के नाश के लिए, करें ये उपाय
- होली की रात पूर्व दिशा की ओर मुंह करके, आसन लगाकर, सात कौड़ियों व एक छोटे शंख को मसूर की दाल की ढ़ेरी पर स्थापित कर लें.
- इसके पश्चात मूंगे या फिर तुलसी की माला से ऊँ गं गणपतये नमः मंत्र का 5 माला जाप करें.
- मंत्र-जप संपन्न होने पर समस्त सामग्री को किसी निर्जन स्थान पर गड्ढा खोदकर दबा दें.
- ऐसा करने से निश्चित ही आपकी दरिद्रता का नाश होगा.
- आर्थिक संकट दूर करने के लिए, करें ये उपाय
- घर या प्रतिष्ठान पर कोई भी एक कील ले जाकर जिस स्थान पर होली जलनी हो, वहां की मिट्टी में दबा दें.
- अगले दिन उस कील को निकालकर मुख्य-द्वार के बाहर की मिट्टी में दबा दें.
- इस उपाय से आपके निवास या प्रतिष्ठान में किसी प्रकार की नकारात्मक शक्ति का प्रवेश नहीं होगा,न ही किसी प्रकार का आर्थिक संकट आप पर आएगा.
- व्यापार में सफलता मिलने के लिए, करें ये उपाय
- होलिका दहन के दूसरे दिन एकाक्षी नारियल को लाल कपड़े में गेहूं के आसन पर स्थापित करें और सिंदूर का तिलक करें.
- फिर मूंगे की माला से ऊं श्रीं श्रीं श्रीं परम सिद्धि व्यापार वृद्धि नमः.
- मंत्र का 11 माला जाप होने पर इस पोटली को दुकान में ऐसे स्थान पर टांग दें, जहां ग्राहकों की नजर इस पर पड़ती रहे.
- इससे व्यापार में सफलता मिलने के योग बन सकते हैं.Er.AstroPankaj Bissa