प्रॉपर्टी बेचने के उपाय

  • प्रॉपर्टी बेचने के उपाय: *****************
  • हनुमान जी की पूजा:मंगलवार को हनुमान जी को लाल फूल गुड़ चना लॉन्ग इमरती सिन्दूर चमेली तेल बनारसी लॉन्ग लगा पान चढ़ाएं और 108 बार "ओम हं हनुमते नमः" मंत्र का जाप करें। साथ ही, हर मंगलवार को गाय को गुड़ खिलाएं। 
  • भैरव जी को इमरती मूंग दाल की कचौड़ी दही बड़ा मालपुआ सिगरेट शराब ज़र्दे वाला पान चढ़ावे और आटे का चौमुखा सरसो के तेल का दिया बाट करे 
  • उस भूमि या भवन के दक्षिण दिशा में मंगल यन्त्र स्थापित करे 
  • सवा मीटर सफेद कपड़ा लें और जो संपत्ति बेचना चाहते हैं उसके उत्तर पूर्व कोने में बिछा दें| उस कपडे के ऊपर एक एलोवेरा (ग्वारपाठा) का पौधा धोने के बाद स्वच्छ कपडे से पोंछ कर रख दें| उसी कपडे के समीप एक वास्तु यंत्र व एक वास्तु दोष निवारण मंत्र भी रख दीजिये| यह याद रखें की या पूजा विधि आपको सिर्फ मंगलवार अथवा शनिवार को रात 9 बजे करनी है| ऊपर बताए हुए यंत्र, गवार पाठे की रोली, जल मौली, चावल, सिंदूर, मीठे से पूजा होने के बाद नीचे दिए हुए मंत्र का 108 बार जाप करें। ‘
       ओम चैतन्य वास्तुपुरुषाय नम
       ओम चैतन्य सथलपुरुषाय नम:’ 
 
मकान बेचने का अचूक उपाय यह उपाय सबसे ज़ादा कारगर व अचूक उपाय है| 

इससे 43 दिनों में आपका मकान निश्चित बिक जाएगा| इसके लिए आपको 86 (छियासी) साबुत बादाम (छिलके सहित) लेने हैं| प्रातः काल सुबह उठने के बाद, नाहा-धो लें व 2 बादाम ले कर सीधा मंदिर जाएँ, याद रखें की आपको कुछ खाना नहीं है| अब मंदिर में अपने दोनों बादाम शिवलिंग अथवा शिव जी के आगे रख दें व भोलेनाथ से प्रार्थना करें की आपकी प्रॉपर्टी जल्द से जल्द बिकवा देंगे| अब एक बादाम वापिस घर ले आएं और गिन के अलग रख दें| यह उपाय आपको 43 दिन तक दैनिक करना है| 43 दिन बाद ये बादाम की नदी या जल में प्रवाह (बहा) दें| नोट: याद रहे या उपाय आपको 43 दिन तक करना है बीच में उपाय छोड़ने से इसका असर समाप्त हो जाएगा|

अचूक उपाय
यह टोटका सबसे ज्यादा कारगर व राम बाण है, इसे करने के बाद मात्र 43 दिनों में मकान बिक ही जाएगा । नीचे दिया हुआ अचूक टोटका जरूर करें-


1- 86 (छियासी) साबुत बादाम छिलके सहित लें । प्रातः काल सुबह उठने के बाद स्नान करने के बाद बिना कुछ खायें पीये 2 बादाम ले कर सीधा शिव मंदिर जाएँ, अब मंदिर में दोनों बादाम शिवलिंग अथवा शिव जी के आगे रख दें व भोलेनाथ से प्रार्थना करें की आपका मकान जल्द से जल्द बिकवा दें । उसमें से एक बादाम वापिस घर ले आएं और गिन के अलग रख दें । ऐसा 43 दिन तक नियमित करना है । 43 दिन के बाद ये बादाम की नदी या जल में प्रवाहित करें ।

2- सोमवार को बाजार से तीन झाड़ू खरीद कर लाये । मंगलवार को ब्रह्म मुहूर्त में पवित्र होकर घर के आसपास के किसी मंदिर में जाकर तीनों झाड़ू को चुपचाप रख आएं । इस टोटके को करने के बाद आपका  ।मकान या प्रॉपर्टी जल्दी ही बिक जाएगी

प्लाट, माकान, दुकान या भूमि बेचने हेतु : यदि अपना प्लाट, मकान, भूमि या दुकान को बेचना चाहते हैं और वह बिक नहीं रही है तो इसके लिए आप बृहस्पतिवार के दिन पांच कोड़ियों को काले धारे में बांधकर उसे बबूल की जड़ में बांध दें। फिर वहां उस जगह आप अपने प्लाट, भूमि, मकान या दुकान की थोड़ी मिट्टी लाकर डाल दें।इसके बाद 50 ग्राम तेल उन पर चढ़ाना है। यह 50 ग्राम तेल आपको प्रतिदिन अगले बृहस्पति वार तक चढ़ाना है। अर्थात एक हफ्ते तक। आपकी यह संपत्ति बहुत ही शीघ्र उचित दामों में बिक जाएगी।

भूमि का कारोबार करने वाले अथवा जिनकी कोई सम्पति जैसे भूमि, मकान, दुकान आदि फंस गई है, वह उसे बेचना चाहते है ऐसे लोग चांदी के गिलास में नियमित पानी पीने नियम बनायें।

* अगर आप अपनी किसी जमीन या भवन को बेचकर उसकी अच्छी कीमत चाहते है तो आप अपने घर के वायव्य कोण ( पश्चिम उत्तर दिशा ) में अपनी जमीन के जिसको बेचना है उसके कागज रखे, उस पर एक किनारे पर हल्दी का छींटा लगा दें, आपको अपनी सम्पति के शीघ्र और उत्तम दाम मिल जायेंगे।

* एक लाल रंग के लिफाफे में जिस मकान या दुकान को आपने बेचना है उसकी एक कील रख कर उसे बहते हुए पानी / नदी में प्रवाहित कर दें और यदि आपको कोई जमीन बेचनी है तो उसकी थोड़ी से मिटटी को लेकर उस लिफाफे में डालकर प्रवाहित कर दें। इस उपाय को करते समय वास्तु पुरुष से अपनी उस संपत्ति को अच्छे दामो में बेचने के लिए प्रार्थना करते रहे। यह उपाय बिना किसी को भी बताये हुए बिलकुल चुपचाप करना चाहिए।

अगर आप भी अपनी संपत्ति के ना बिकने से परेशान हैं व आपको जमीन बेचना है तो करे खास उपाय-  

1-   बुधवार के दिन एक अनार का पौधा उस भूमि या            भवन में लगाए।

2 -   सात शनिवार लगातार एक तेल का बड़ा दीपक भैरो जी के मंदिर मे जलाए।

3 -  शनिवार को साबुत उड़द के 21 दानो पर सरसों का तेल लगाकर उस भूमि या भवन में फैंक दे।

4 -  आनेक्स की माला से कार्य सीधी के लिए ''ओम वक्र तुण्डाय नमः''का जाप करे। 9 या 27 माला का जाप करे।

••   यदि आपकी जमीन-जायदाद, भवन, फ्लैट हो या दुकान अगर लाख कोशिशों के बावजूद अधिक दामों में न बिक पा रही हो तो कभी-कभी चाय की पत्ती जमादार को दें।

••   चांदी का चौकोर टुकड़ा सदैव अपने पास रखें।
 चांदी के गिलास में नियमित पानी ‍पीएं।

••   हमेशा सफेद टोपी पहनें।
इन उपायों से शीघ्र ही आपकी संपत्ति अधिक दामों में बिक जाएगी।

••   नीम की लकड़ी से एक छोटा सा घर बनवाएं और इस घर को अच्छी तरह से सजाकर किसी मंदिर में ले जाकर दान कर दें। इससे आपको अपना घर मिलने के रास्ते खुलेंगे।

••  मंगलवार के दिन सफेद गाय और बछड़े को मसूर की दाल व गुड़ अवश्य खिलाएं। घोड़े को चने की गली हुई दाल खिलाएं। कौए को दूध में भीगी रोटी डालें। तोतों को सप्त धान डालें।

••    मंगल को भूमि तो शनि को निर्माण का कारक माना गया है। इसलिए जब भी दशा/अन्तर्दशा में मंगल व शनि का संबंध चतुर्थ/चतुर्थेश से बनता है, 
तब व्यक्ति अपना घर बनाता है, वह अगर अपनी कोई सम्पति बेचने चाहे तो उसे अच्छा मूल्य मिलता है,
 उसे भूमि, प्रापर्टी डीलिंग के कार्यों में श्रेष्ठ सफलता मिलती है,उसकी अपनी सम्पति भी अच्छे दामों में बिक जाती है ।

•  प्लाट बेचने के उपाय- 
रोज सुबह स्नान कर गणेशजी को एक लाल फूल अवश्य चढ़ाएं और 21 दिन तक मंदिर या घर पर गणेश जी से समस्या निवारण हेतु प्रार्थना करें।

पांच मंगलवार तक लगातार किसी गणेश जी के मंदिर में जाएं और गणेश को गेहूं एवं गुड़ अर्पित करें। श्रीगणेश की कृपा से जल्दी ही आपका अपना घर होगा।

घर के पूजा स्थल में एक मिट्टी का छोटा घर लाकर रखें और प्रति रविवार उसमें सरसों तेल का दीपक जलाएं। जब दीपक पूर्ण हो जाए तो उसमें फिर से कपूर जलाएं। इस घर को आपको अपने हाथ से सजाना होगा।

आर्थिक लाभ व प्रॉपर्टी के काम में लाभ के लिये मंगलवार के दिन लाल चंदन, गुलाब के 4 फूल, 4 साबुत सुपारी-रौली में रंगकर लाल कपड़े में बांधकर उत्तर दिशा में तिजोरी, सेफ या लॉकर में रखें व गंगा जल के छीटें अवश्य दें।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नवरात्री में देवी के दिव्य पाठ एवं 7 शक्तिशाली रक्षक पाठ

समपूर्ण नरसिंह आराधना जयंती विशेष

सम्पूर्ण गणेश उपासना स्तोत्र मन्त्र सहित