मनोवांछित ट्रांसफर के लिए उपाय मन्त्र

मनोवांछित ट्रांसफर के लिए उपाय मन्त्र 

संसार में हर व्यक्ति की कामना होती है कि उसके पास एक अच्छी नौकरी हो और नौकरी में स्थायित्व हो. क्योकि अगर बार बार तबादला होता है तो कई तरह की असुविधाओं का सामना पड़ता है. साथ ही हर व्यक्ति चाहता है कि उसको ऐसी जगह पर रोजगार मिलें जहाँ की परिस्थितियाँ अनुकूल हो. लेकिन ज्यादातर ऐसा नहीं हो पाता क्योकि सरकार की कार्यशैली, हाईयर ऑफिसरस की मनमर्जी या अन्य कई कारणों के कारण लगभग सभी को तबादला झेलना पड़ता है. कभी कभी तो ऐसी जगह ट्रांसफर होता है जहाँ जीवन बहुत मुश्किल होता है. इसीलिए हर व्यक्ति चाहता है कि उनका मनवांछित जगह पर तबादला हो और आपकी इस मनोकामना को पूरा करने के लिए हम आपके लिए  नौकरी में तरक्की के लिए अचूक ज्योतिषी उपाय ...

मनोवांछित ट्रांसफर के लिए तत्काल करें ये उपाय

मनचाहे तबादले के उपाय :
·         पहला उपाय : अगर आप चाहते है कि आपका तबादला किसी ऐसी जगह हो जाएँ जहाँ आप सहज महसूस करो तो आप रविवार के दिन थोडा सा गुड, बिना छिलके की दाल, गेहूँ ताम्बे का लोटा और लाल चन्दन गरीबों में दान करें. इससे कुछ ऐसे योग बनते है जिससे आपका इच्छित जगह पर तबादला होता है.

·         दुसरा उपाय : अपनी मनोवांछित जगह पर स्थानांतरण करवाने के लिए आप 21 दिनों तक ताम्बे के लोटे में लाल मिर्च के बीज डालकर सूर्य देव को जल अर्पित करें. साथ ही अपने ऑफिस में कुछ लाल रंग के गिफ्ट भी भेंट करें, अगर ऑफिस में कोई अधिकारी आपसे गिफ्ट नहीं ले रहा या आपको उन्हें गिफ्ट देने में झिझक हो रही है तो आप किसी गरीब को भी गिफ्ट दे सकते हो.

·         तीसरा उपाय : शुक्रवार के दिन प्रातःकाल ब्रह्ममुहूर्त में उठें और स्नान करें. फिर सफ़ेद मिठाई या दही को अपने सेर से 7 बार वारें, ऐसा करते वक़्त आप चन्द्र देव से प्रार्थना करें कि “ हे चन्द्र देव! मेरा तबादला ----- ( जगह का नाम ) पर करवाने में मेरी मदद करें. ”. उसके बाद सूर्य उद्य होने से पहले ही आप मिठाई या दही को किसी चौहारे पर रख आयें. आपकी मनोकामना अवश्य पूरी होगी और जब आपकी मनोकामना पूरी हो तो आप उसी जगह पर खीर भी जरुर रख आये.

·         चौथा उपाय : वहीँ अगर आप एक ऐसी जगह काम करते है जहाँ आप अच्छी तरह सेटल है लेकिन अचानक आपका किसी दूसरी जगह तबादला हो जाता है तो उस तबादले को रुकवाने के लिए आपको 5 ग्राम डली वाला सुरमा लेना है और उसे किसी सुनसान जगह पर गाड आना है. ध्यान रहे कि जिस चीज से आप गड्ढा खोदें उसे अपने साथ घर ना लायें बल्कि वहीँ फेंक दें.

मनोवांछित स्थानांतरण के मंत्र :
·         पहला मंत्र : आप सुबह जल्दी नहा धोकर पीले कपडे धारण करें और एक आसन पर बैठकर “ ॐ परमब्रह्म परमात्मने नमः उत्पत्ति स्थिति प्रलयं कराय ब्रह्म हरिहराय | त्रिगुणात्मने सर्व कौतुकानि दर्शय, दत्तात्रेयाय नमः (आपका नाम) सिद्धिं कुरू कुरू स्वाहा || ” मंत्र का 21 बार जाप करें. मंत्र जाप के बाद आप भोजन करे और भोजन में गुड को शामिल जरुर करें. आपके मनोवांछित स्थानांतरण की कामना जरुर पूरी होगी.

·         दूसरा मंत्र : आप एक ताम्बे के लोटे में पानी और 108 लाल मिर्च के दाने लें और नहाने के बाद इस पानी को भगवान् सूर्य देव को अर्पित करें. पानी अर्पित करते वक़्त आप “ ॐ घृणि सूर्याय आदित्याय नमः ” मंत्र का जाप करें. अगर आप इस मंत्र का लगातार 21 दिनों तक जाप करते हो तो आपकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है.

·         तीसरा मंत्र : रोजाना भगवान गणेश के सामने देशी घी का दिया जरुर जगाएं और उन्हें 21 दुर्वा अर्पित करें. साथ ही आप 108 बार भगवान गणेश के षडविनायकों का जाप भी जरुर करें.

भगवान गणेश के षड्विनायक :
-    ॐ मोदाय नमः
-    ॐ प्रमोदाय नमः
-    ॐ सुमुखाय नमः
-    ॐ दुर्मखाय नमः
-    ॐ अविध्यनाय नमः
-    ॐ विघ्नकरत्ते नमः

नौकरी जाने का खतरा हो या ट्रांसफर रूकवाने के लिए :

पांच ग्राम डली वाला सुरमा लें ! उसे किसी वीरान जगह पर गाड दें ! ख्याल रहे कि जिस औजार से आपने जमीन खोदी है उस औजार को वापिस न लायें ! उसे वहीं फेंक दें दूसरी बात जो ध्यान रखने वाली है वो यह है कि सुरमा डली वाला हो और एक ही डली लगभग 5 ग्राम की हो ! एक से ज्यादा डलियां नहीं होनी चाहिए !

ट्रांसफ़र करवाने का उपाय

कार्य स्थान पर जाने के बाद पैर धोकर अपने स्थान पर बैठना चाहिये,पिसी हल्दी को बहते पानी में बहाना चाहिये।

यदि आपको सही नौकरी मिलने में दिक्कत आ रही हो तो :

कुएं में दूध डालें! उस कुएं में पानी होना चहिए !

काला कम्बल किसी गरीब को दान दें !

6 मुखी रूद्राक्ष की माला 108 मनकों वाली माला धारण करें जिसमें हर मनके के बाद चांदी के टुकडे पिरोये हों !
तबादला रुकवाने का उपाय मंत्र
तबादला रोकने के टोटके

यदि बार-बार होने वाले तबादलों से तंग आ चुके हों, तो निम्नलिखत उपाय आजमाएं –

 गुड़ की सात डलिया, साबुत हल्दी की सात गांठें तथा एक रूपये का सिक्का लेकर, गुरूवार के दिन नए पीले कपड़े में बांध लें रेलवे लाइन के दूसरी तरफ फेंक दें। फेंकते समय अपनी इच्छा स्पष्ट शब्दों में उच्चारित कर बोलें।

पांच ग्राम वजन वाले सुरमें की एक डली लेंकर किसी भी सुनसान जगह पर जाकर ताजा गड्ढा खोदकर गाड़ दें। जिस वस्तु से जमीन खोदी हो, उसे वापस लेकर नहीं आना है। ध्यान रखें 5 ग्राम वजनयुक्त सूरमे की एक ही डली हो।

तबादले की भनक लगते ही यह टोटका प्रारंभ करें। प्रातः काल स्नादि क्रिया निवृत होकर दो तांबे का लोटा लें, एक लोटे में जल तथा लाल मिच के 21 बीज तथा दूसरे लोटे में जल के साथ लाल फूल, गुड़ तथा बेलपत्र डालकर सूर्य देव को अध्र्य दें। यह उपाय कम से कम 21 दिन नियमित रूप से करें।

प्रतिदिन स्नान के बाद ओम सूर्याय नमः मंत्र का एक माला जाप करें।
यदि तबादलों के कारण किसी स्थान पर दो वर्ष भी नहीं टिक पा रहे हों तो 10 पीले नींबू ले लें तथा उसे किसी नदी की धारा में प्रवाहित कर दें।
सवा चार रत्ती लहसुनिया चांदी में मढ़वाकर गुरूवार को सूर्योदय से पूर्व धारण करें।

ढाक(पलाश) के पत्तों से एक दोना बनाएं, अब उसमें लाल गुलाब की पत्तियों से भरकर नदी में बहा दें। यह उपाय संध्या काल में करें।

एक ऐसा सिक्का लें जिसमें कोई चेहरा बना हो, सुनसान गली में टहलते हुए हाथ में वह सिक्का लेकर कल्पना करें उसमें बना चेहरा उस अधिकारी का है, जो आपके तबादले के लिए जिम्मेदार है। अब ऊपर की तरफ सिक्का उछाले तथा मन ही मन कहें -जो ऊपर जा रहा है, वही एक दिन नीचे आएगा, अथवा अत्यधिक प्रभावशाली है जो, वह एक दिन विनम्र और दयावान भी होगा। ध्यान रखें ऐसा करते कोई आपको देखे नहीं। रात के समय गली सुनसान रहती है, इसलिए यह उपाय रात में ही करना चाहिये।

स्वर्ण जड़ित माणिक्य रत्न की अंगूठी रविवार के दिन दाहिने हाथ की अनामिका में धारण करें।

प्रति दिन आदित्य ह्नदय स्त्रोत्र का पाठ करेंl

प्रत्येक शनिवार पानी तथा गुड़ मिश्रित दूध पीपल के पेड़ पर चढ़ाएं। कार्य स्थल संबंधी सभी समस्याएं दूर होती हैं।

सोमवार के दिन नौकरी में जितने भी वर्ष हो गए हों, उतनी पीली कौड़ियां पूजा स्थल पर रखे, पीले आसन पर बैठकर सूर्य देव की आराधना करें व सूर्य मंत्र का जाप अथवा आदित्य ह्नदय स्त्रोत्र का पाइ करें। ले लें

मनोवांछित स्थानांतरण के  उपाय/मंत्र  

एक ही स्थान पर कई वर्षों तक काम करते रहने के दौरान कई बार सहकर्मियों से खटपट, या बॉस के साथ अनबन की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ऐसा न भी हो, तो किसी अन्य कारण से आ रही समस्याओं के कारण व्यक्ति उस स्थान को छोड़कर ऐसी जगह जाना चाहता है, जहां वह सुकून से काम कर सकें। ऐसी परिस्थिति में निम्नलिखित उपाय में से किसी को भी आजमाया जा सकता है।

प्रत्येक मास किसी एक रविवार को तांबे का पात्र, लाल कपड़ा, गुड़, केसर, मसूर, रक्त चंदन तथा गेहूं का दान करें।

मनपसंद तबादला के लिए चंद्रदेव की शरण में जाना भी लाभकारी होता है। इसके लिए शुक्रवार की सुबह ब्रम्हमुहूर्त से पूर्व जाग जाएं तथा स्नानादि से निवृत होकर अपने ऊपर से दही अथवा उजली बर्फी सात बार ऊसार लें तथा चंद्र देव से बोलकर प्रार्थना करें -जगत को अपनी शीतलता प्रदान करने वाले हे चंद्र देव! मेरा तबादला अमुक स्थान पर करवा दें। ऐसा सात बार बोलने के बाद, बर्फी या दही जो भी इस्तेमाल किया हो उसे सूरज उगने से पहले किसी चैराहे पर रख दें। यह उपाय किसी खुली जगह पर जिस दिशा में चंदमा नजर आ रहा हो उसी तरफ मुख करके करना चाहिए। यह इच्छा पूरी हो जाए तो चंद्र देव को खीर अथवा उजली बर्फी अर्पित करें।

प्रति दिन स्नान के बाद सूर्यदेव को तांबे के लोटे में जल के साथ 108 लाल मिर्च का बीज मिलाकर अघ्र्य दें,। अघ्र्य देते समय ओम घृणि सूर्याय आदित्याय नमः मंत्र का पाठ करते रहें। यह उपाय कम से कम 21 दिन अवश्य करें।

रात को बिस्तर पर जाने से पहले अच्छी तरह हाथ पैर धो ले तथा सोने से पहले हनुमान चालीसा का नियमित रूप से पाठ करें तथा हनुमान जी से अपनी इच्छित स्थान पर तबादले के लिए बाधा नाश करने की प्रार्थना करें। ध्यान रखें, कभी भी पैर से पैर रगड़कर नहीं धोना चाहिये।
यदि तबादलों के कारण किसी स्थान पर दो वर्ष भी नहीं टिक पा रहे हों तो 10 पीले नींबू ले लें तथा उसे किसी नदी की धारा में प्रवाहित कर दें।

निम्नलिखित मंत्र का प्रति दिन एक माला जाप करें-
ओम परब्रम्ह परमात्मने नमः

उत्पत्ति-स्थिति-प्रलयं-कराय ब्रम्ह हरिहराय

 त्रिगुणात्मने सर्व कौतुकानि दर्शय, दत्तात्रेयाय नमः

 मम सिद्धिं कुरू-कुरू स्वाहा।

उक्त मंत्र में मम के स्थान पर अपना नाम लें| इसकी मदद से किसी भी मनोकामना की सिद्धि हो सकती है, इसलिए इसका उपयोग तबादला रूकवाने के साथ-साथ मनोवांछित तबादले के लिए भी करवाया जा सकता है।

दोस्तों ये है कुछ आसान से उपाय और मंत्र जिन्हें अपनाकर आप अपनी मनचाही जगह पर तबादला करवा सकते हो, या अपने ट्रांसफर की जगह को बदलवा सकते हो. तो अगर आपका तबादला भी किसी ऐसी जगह हो रहा है जहाँ आप नहीं जाना चाहते तो आप इन उपायों को जरुर अपनाएँ, आपको लाभ अवश्य मिलेगा.

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

समपूर्ण नरसिंह आराधना जयंती विशेष

नवरात्री में देवी के दिव्य पाठ एवं 7 शक्तिशाली रक्षक पाठ

सम्पूर्ण गणेश उपासना स्तोत्र मन्त्र सहित