शप्तश्लाका_चक्र_की_प्रयोग_विधि
. #शप्तश्लाका_चक्र_की_प्रयोग_विधि :
रेखाःसप्तशमालिखेदु परिगाास्तिर्यक् तथैवक्रमा !
दीशादग्रिभमादितोऽपि गणेयदा आदित्यभस्यावधि !!
वेधाजन्मदिने गृतिर्भयम अथाधानाख्य नक्षत्रके !
कर्मण्यर्थविनाशनं खलुरविर्दघात सपापोमृतिम् !!
7 रेखाएँ खड़ी व 7 पड़ी खीचें ! अब ईशान कोण से शुरू करते हुए अभिजित् सहित 28 नक्षत्र लिख लें ! नक्षत्र कृत्तिका से शुरू करें ! यदि सूर्य के नक्षत्र का वेध जन्म नक्षत्र (के दिन) से हो तो प्राणों का संशय उपस्थित होता है !
•आधान नक्षत्र (19वाँ) विद्ध होने पर भय की स्थितियाँ बनती हैं !
•कर्म नक्षत्र (10वाँ) विद्ध होने पर धन हानि होती है !
• वेध कारक सूर्य के पापयुक्त भी होने पर विशेष अनिष्ट होता है !
एवं विद्धे स्वचरैः क्रूरैरन्यैर्मरणम् !
सौम्यैर्विद्धे न मृतिविद्यादेवं सकलम् !!
आधानकर्मक्षविपन्निजः वैनाशिके प्रत्यरभे बधाख्ये !
पापग्रहो मृत्युभयं विदध्याद्धेधे तथा कार्यहरः शुभाख्ये !!
आदित्यसङ्क्रान्तिदिने ग्रहाणांप्रवेशने वा ग्रहणेचयुद्धे !
उल्कानिपातेच तथाद्भुतेच जन्मत्रयंस्यान्मरणदि दुःखम् !!
जन्म, आधान व कर्म नक्षत्र का एक साथ क्रूर ग्रहों से वेध हो तो मृत्यु होती है ! साथ में यदि शुभ ग्रहों से वेध हो तो मृत्यु न होकर मृत्युतुल्य कष्ट होता है !
सामने, दाएँ व बाएँ एक ही रेखा पर वेध होता है ! जैसे कोई ग्रह कृत्तिका नक्षत्र में है तो सामने वाले श्रवण नक्षत्र से, बायीं ओर के विशाखा नक्षत्र से दायीं ओर के कृत्तिका नक्षत्र से उसका वेध समझा जाएगा !
•मान लो आज सूर्य भरणी नक्षत्र में है ! यदि किसी का जन्म नक्षत्र आर्द्रा है तो आर्द्रा जन्म नक्षत्र, स्वाति कर्म नक्षत्र व धनिष्ठा आधान नक्षत्र है ! इन तीनों में से किसी पर भी सूर्य का वेध नहीं है !
•मंगल आज पू. फा. नक्षत्र में है ! शनि रेवती में है ! राहुकेतु क्रमशः उ.फा. व पूर्वाभाद्रपद में हैं !
•पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का वेध पुष्य, अभिजित, अश्विनी से है ! इनमें व्यक्ति के तीनों नक्षत्र नहीं हैं !
रेवती का उ.फा., मृगशिरा व मूल से वेध है, जो इस उदाहरण में लागू नहीं है !
•उत्तरा फाल्गुनी का रेवती, अभिजित् व पुनर्वसु से वेध है ! पूर्वा भाद्रपद का उत्तराषाढ़ा, पुनर्वसु व चित्रा से वेध है !
•अतः किसी भी पापग्रह का वेध न होने से आज या इन नक्षत्रों में इन ग्रहों के रहने तक व्यक्ति को अशुभ गोचर हो, जैसा कि पीछे राशि विचार में कहा है, तो भी विशेष अशुभ फल नहीं होगा ! शुभ राशि गोचर हो तो शुभफल ही होगा !
1. जिस नक्षत्र में जन्म के समय चन्द्रमा का गोचर होता है उसे जन्म नक्षत्र कहते हैं ! (The nakshatra occupied by the Moon is called the Janam Nakshatra.)
2. जन्म नक्षत्र से दशवां नक्षत्र कर्म नक्षत्र या अनुजन्म नक्षत्र या द्विजन्म नक्षत्र कहलाता है ! (The 10th Nakshatra from it is called the Karma nakshatra or Anujanma or Dwijanma.)
3. जन्म नक्षत्र से 19वां नक्षत्र अधान नक्षत्र या त्रिजन्म नक्षत्र कहलाता है ! (The 19th Nakshatra from it is called Adhana Nakshatra or Trijanma.)
4. जन्म तारा से तीसरा नक्षत्र विपत तारा कहलाता है ! (The 3rd Nakshatra from the Janam Tara is called Vipat Tara.)
5. जन्म तारा से पांचवा नक्षत्र प्रत्यरि तारा कहलाता है ! (The 5th Nakshatra from the Janam Tara is called Pratyari Tara.)
6. जन्म तारा से सातवां नक्षत्र वध तारा कहलाता है ! (The 7th Nakshatra from the Janam Tara is called Vadha Tara.)
7. जन्म तारा से बाइसवां नक्षत्र वैनाशक तारा कहलाता है ! (The 22nd Nakshatra from the Janam Tara is called Vainashika Tara.)
यही सात नक्षत्र सप्तश्लाका चक्र में चिन्हित किए गए हैं ! उदाहरण के तौर पर यदि किसी जातक का जन्म मृगशिरा नक्षत्र में हुआ है, तब तीसरा, पांचवां, सातवां, दशवां, उन्नीसवां और बाइसवां नक्षत्र होंगे - पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वफाल्गुनी, चित्रा, धनिष्ठा और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र !
These 7 Nakshatras have to be marked in the Sapat Shalaka Chakra e.g. a person has his natal Moon in Mrigshira. Then the 3rd, 5th, 7th, 10h, 19th and 22nd Nakshatras are Punarvasu, Ashlesha, P. Phalguni. Chitra, Dhanishta and Uttra Bhadrapada respectively.
When the sun causes Vedha to the Janam Tara, there is danger to life. When the sun cause Vedha to the Karma Tara, there is fear and anxiety. When the Vedha is to the Adhana Tara, there is loss of wealth. Thus the sun’s Vedha to any one of these 3 stars gives malefic results. If the Vedha is by the sun along with other maleic planets the results are very inauspicious. If the Vedha is by malefic planets to all these 3 Taras, then there is severe trouble and may be death also. If the Vedha is by benefics and malefics both, then death does not occur.
Vedha to all 7 Nakshatras simultaneously gives danger to life, specially if the Vedha is only by malefic. If benefices are also involved then the results change to misfortune, losses in business and other losses.
When the transiting moon is on the Janam Nakshatras, the Dwijanma or Trijanma and on that day
1. The sun changes a sign i.e. it is Sankranti, or
2. Any other planet changes a sign, or
3. An eclipse occurs, or
4. A planetary war takes place, or
5. There is fall of meteors and comets, or
6. There is any other celestial happening, then unfortunate events or even death can take place.